फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The problem will be overcome by getting full rights

पूर्ण अधिकार मिलने से दूर होगी समस्या

Mon, 18 Oct 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
The problem will be overcome by getting full rights
सर्रोई। पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक रविवार को सरोई के कैथीपुर में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरी ने कहा कि प्रदेश सरकार जब तक ग्राम प्रधानों को पूर्ण अधिकार नहीं देगी तब तक विकास कार्यों में आने वाली बाधा दूर नहीं होगी। अधिकार मिलने पर ग्रामसभा और एक-एक ग्रामीणों की समस्या दूर होकर प्रदेश की अव्वल सूची में जिले का नाम दिखेगा। चिंता की बात है कि पंचायत चुनाव के छह माह बाद भी न अधिकार मिल सका न मिलने की संभावना देखी जा रही है। राष्ट्रीय प्रवक्ता ललित शर्मा ने कहा कि वर्तमान समय में विकास कार्य कराना भारी पड़ रहा है। प्रधान के मानदेय से लेकर वित्तीय अधिकारों, शौचालयों पर समूहों की नियुक्तियां, पेयजल, विद्यालय, शौचालय, बिजली भुगतान, भू-राजस्व बकाया भुगतान की अड़चन नीतियों को कमजोर बना रही हैं। इस मौके पर औराई वि धायक दीनानाथ भास्कर, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, लालदेव उपाध्याय, जेपी दुबे, जिलाध्यक्ष बृजेश दुबे, नीलम, जितेंद्र कुमार पांडेय, जेपी मिश्रा, अवधेश शुक्ला, मनोज ओझा, अखिलेश दुबे, अश्वनी मिश्रा, शिवकुमार मिश्रा, श्रीधर पाठक, भरतराज सिंह, दिनेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed