Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The police will be alerted by a message

Bhadohi News: एक मेसेज से अलर्ट होगी पुलिस

Sat, 24 Jan 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
The police will be alerted by a message
ज्ञानपुर। एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया ने शुक्रवार को पुलिस सतर्क मित्र नामक व्हाट्सएप-आधारित चैटबॉट सेवा का शुभारंभ वीडियो कांफ्रेसिंग से किया पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल संग क्षेत्राधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस सतर्क मित्र व्हाट्सएप बॉट के माध्यम से नागरिक अपने आसपास हो रही अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को सरल, सुरक्षित एवं गोपनीय तरीके से दे सकेंगे। बताया कि नागरिक अपने मोबाइल फोन में व्हाट्सएप खोलें और नंबर 7839860411 पर “Hi” या कोई भी संदेश भेज दें।
विज्ञापन

इसके बाद चैटबोट स्वतः सक्रिय होकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके अंतर्गत गो तस्करी/गोहत्या, मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा, महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, मानव तस्करी, पुलिस भ्रष्टाचार, अवैध खनन सहित अन्य गंभीर अपराधों से जुड़ी सूचनाएं साझा की जा सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक ने बताया कि इस सेवा की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रहती है। नागरिक का नाम या मोबाइल नंबर पुलिस को प्रदर्शित नहीं होता, जिससे लोग बिना किसी भय के अपराध से जुड़ी जानकारी साझा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed