फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The pink cold is out, the mercury reached 31 degrees on the heat crease

Bhadohi News: गुलाबी ठंड आउट, गर्मी की क्रीज पर पारा पहुंचा <bha>@</bha> 31 डिग्री

Wed, 25 Feb 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The pink cold is out, the mercury reached 31 degrees on the heat crease
शाम के समय आसमान हुआ लाल। संवाद
ज्ञानपुर। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। फरवरी में मार्च जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मंगलवार इस साल का पहला सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने कहा कि आगामी दो दिनों तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव क्षेत्र के कारण पूर्वा हवा का प्रभाव बना रहेगा। इस कारण मौसम शुष्क रहेगा। आंशिक रूप से हल्के बादल के साथ बूंदाबांदी की स्थिति बन सकती है। बदलते मौसम के बीच हवा तेज गति से चल रही है। इन दिनों हवा की रफ्तार 19 किलोमीटर प्रति घंटे है।
विज्ञापन


हवा की गति तेज, दिन में न करें गेहूं की सिंचाई
कृषि विशेषज्ञ डॉ. विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि तापमान में वृद्धि के साथ हवा तेज गति से चल रही है। किसानों का मानना है कि यह हवा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा सकती है। अगेती गेहूं की फसल जिनकी बोआई एक से 15 नवंबर के बीच हुई थी। इन फसल में बाली आ चुकी है, फसल की अवधि पूरी हो चुकी है। सिंचाई करने पर हवा के कारण फसल गिर सकती है, इसलिए किसान रात के वक्त फसल की सिंचाई करें। रात में हवा स्थिर रहती है, सुबह होते-होते खेत में पानी सूख जाते हैं।
विज्ञापन

तापमान पर एक नजर
दिनांक - अधिकतम - न्यूनतम
24 फरवरी - 31 - 14.8
23 फरवरी - 30.3 - 15.4
22 फरवरी - 30.5 - 16
21 फरवरी - 29.5 - 14. 7
20 फरवरी - 26.9 - 15.2
19 फरवरी - 26.4 - 14.3
नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed