फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   'The picture of Kayastha society will change with solidarity'

‘एकजुटता से बदलेगी कायस्थ समाज की तस्वीर’

Sun, 30 Aug 2020 05:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 05:21 PM IST
विज्ञापन
'The picture of Kayastha society will change with solidarity'
ज्ञानपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भदोही की रविवार को छोटाडीह में हुई बैठक में एका, उत्थान, आर्थिक, राजनैतिक, शैक्षिक सुधार में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए संगठन के साथ कदम मिलाकर चलने का संकल्प लिया गया। पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रिय कुमार श्रीवास्तव, युवा कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष प्रशांत कुमार श्रीवास्तव का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि एकजुटता से कायस्थ समाज की तकदीर और तस्वीर बदलेगी। इतिहास गवाह है कि जटिल से जटिल कार्यों के निस्तारण में कायस्थों ने जो भूमिका निभाई, उसे कभी नहीं भुलाया जा सकता। नई पीढ़ियों को शिक्षित बनाने का प्रयास ही उनकी पहचान को आज भी कायम रखे हुए है। पौराणिक-धार्मिक स्थलों की स्थापना, जिले के विकास में अपेक्षा से अधिक सहयोग मिसाल है। लेकिन, एकता बनाए रखनी होगी। अंत में युवा और महिला मोर्चा के गठन की रणनीति तैयार की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विवेक रंजन श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, सतीश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. विकास श्रीवास्तव, सुनील कुमार श्रीवास्तव, हर्षदीप श्रीवास्तव, योगेंद्र श्रीवास्तव, तनुज श्रीवास्तव, नागेश्वर श्रीवास्तव, अमित कुमार श्रीवास्तव जूली, आशीष श्रीवास्तव, पवन कुमार श्रीवास्तव, आशो श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed