फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The picture of ideal villages changing from two crores

दो करोड़ से बदल रही आदर्श गांवों की तस्वीर

Wed, 15 Sep 2021 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
The picture of ideal villages changing from two crores
ज्ञानपुर। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित जिले के 20 अनुसूचित जाति की बहुलता वाले गावों की तस्वीर बदल रही है। पेयजल, सड़क संग अन्य सुविधाएं को पूर्ण करने के लिए दो करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। ग्रामीणों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को भी प्राथमिकता के साथ दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत जिले के छह ब्लॉक के 20 गावों का चयन किया गया है। 50 फीसदी से अधिक अनुसूचित जाति की आबादी वाले गांव में स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा आदि विकास कार्यों के साथ ही पेंशन और स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराए जाएंगे। चयनित गांव में कार्ययोजना के हिसाब से दो करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

गांवों में दिख रहा है बदलाव हरिकरनपुर, बछपट्टी गांव के दलित बस्ती में सड़कें बन गई हैं। घर-घर बिजली आपूर्ति के लिए कनेक्शन दिया गया है। सीडीओ भानु प्रताप सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य अनुसूचित जाति परिवारों की आय संग अन्य असमानताओं को कम कर उनके सामाजिक आर्थिक, शैक्षिक और न्यूनतम जरूरतों की पूर्ति कर सामान्य आबादी के समकक्ष लाना है। गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल सहित आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ कार्ड, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा योजना, पेंशन योजना, स्वरोजगार के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने आदि का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed