{"_id":"60eae7e68ebc3e23af7214fb","slug":"the-picture-of-60-roads-will-change-from-15-crores-bhadohi-news-vns5997700197","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 करोड़ से बदलेगी 60 सड़कों की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 करोड़ से बदलेगी 60 सड़कों की तस्वीर
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिला पंचायत 15 करोड़ की लागत से जिले की 60 सड़कों की मरम्मत कराएगी। इसमें 15 बड़ी जबकि 45 छोटी सड़कें शामिल हैं। जिला पंचायत की पहली बैठक होने के बाद सड़कों के दुरुस्तीकरण का काम शुरू हो जाएगा।
गांव के विकास पर केंद्र और प्रदेश सरकार का विशेष फोकस रहता है। सड़कें, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता से कराया जाता है। शासन-प्रशासन के तमाम दावों के बाद भी जिले में ग्रामीण सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सड़कें गड्ढों में बदल चुकी हैं। लोक निर्माण, आरईएस संग जिला पंचायत सड़कों का काम कराती है। वर्ष 2020 में उम्मीद के हिसाब से काम न होने से जिला पंचायत में करीब 15 करोड़ डंप पड़े हैं। विभाग की ओर से 2021 में उक्त मद से 60 सड़कों की मरम्मत कराने का प्रस्ताव बनाया गया है। जिला पंचायत की पहली बैठक में उक्त प्रस्ताव को मंजूरी मिलेगी। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत सुभाष चंद्र भारतीय ने बताया कि 15 बड़ी और छोटी सड़कों के मरम्मत और नवीनीकरण का प्रस्ताव तैयार है। माह के अंत से सड़कों के नवीनीकरण का काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि करियावं से सिद्धनाथ घाट मार्ग, रामपुर कायस्थान मार्ग समेत कुल 60 सड़कें बनाई जाएंगी।
अध्यक्ष और सदस्य संग रिश्तेदार को नहीं मिलेगा काम
जिला पंचायत की ओर से होने वाले विकास कार्यों का ठेका जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों संग उनके रिश्तेदार भी नहीं करा सकेंगे। अपर मुख्य अधिकारी सुभाष चंद्र भारतीय ने बताया कि शासनादेश में यह जिक्र है कि जिला पंचायत से जुड़े किसी भी व्यक्ति को काम नहीं मिलेगा। जो भी कार्य होंगे उसकी ई-टेंडरिंग की जाएगी।