फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The path to health sub-centers is difficult; patients and their attendants are forced to rely on narrow footpaths.

Bhadohi News: स्वास्थ्य उपकेंद्रों की राह मुश्किल, मरीजों और तीमारदारों को पगडंडियों का ही सहारा

Sat, 31 Oct 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
The path to health sub-centers is difficult; patients and their attendants are forced to rely on narrow footpaths.
सराय छत्रशाहपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर जाने का कच्चा रास्ता । संवाद
जिले के 27 उप स्वास्थ्य केंद्रों तक जाने की राह कठिन है। यहां पहुंचने के लिए मरीजों और तीमारदारों काे पगडंडियों का सहारा लेना पड़ता है। यहां जाने के लिए कच्चे रास्ते हैं, लेकिन वे भी जर्जर हो चुके हैं। इन केंद्रों पर रोजाना 400 से 500 की ओपीडी होती है।
विज्ञापन

50 से 200 मीटर तक मार्ग अधूरा है। बारिश के दिनों में इन रास्तों पर चलना मुश्किल हो गया है। तीन माह पूर्व डीएम ने रास्तों को सही कराने का आदेश दिया, लेकिन वह कागजों में ही रह गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों अंचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर 206 उपकेंद्र संचालित हैं। यहां बेहतर सुविधाएं लोगों को मिलती है। खासकर इन केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण होता है। एएनएम, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) की तैनाती होती है, जो नियमित प्रसूता की जांच करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें आयरन, विटामिन और कैल्सियम की दवा देती हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने अलग आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर जाने वाले रास्तों की पड़ताल की। कई केंद्रों पर जाने के लिए समुचित रास्ता तक नहीं है। अधूरा मार्ग होने के बाद भी मरीज सेंटर पर दवा लेने पहुंचते हैं।
टीम वारी प्रथम, गडेरियापुर, लक्ष्मणपुर, वेदमनपुर में बने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पहुंची। वेदमनपुर में करीब 100 मीटर, वारी में 50, लक्ष्मणपुर में 30, सराय छत्रशाहपुर में 100 मीटर मार्ग पर चलना मुश्किल है। इसी मार्ग से गर्भवती महिलाएं सेंटर तक पहुंचती है। वारी प्रथम के पास बड़ी-बड़ी घास उगी है। यहां सफाई व्यवस्था बेपटरी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 27 केंद्र ऐसे हैं, जहां 50 से 100 मीटर मार्ग कच्चा है।
डीएम का आदेश फाइलों में दबा
तीन महीने पूर्व स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम शैलेष कुमार ने सीडीओ को निर्देश दिया था। इसमें कहा था कि उपकेंद्र जाने वाले मार्ग को सही कराया जाए। इसकी सूची स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त की जाए। इन रास्तों की मरम्मत के लिए करीब एक करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हुआ है, लेकिन अभी तक काम ठंडे बस्ते में है।
सुरियावां ब्लॉक के सराय छत्रशाहपुर आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर का रास्ता जर्जर है। बारिश के दिनों में बड़ी दिक्कत होती है। गर्मी और ठंड में जैसे-तैसे लोग पहुंचते हैं। - राम आसरे यादव बनपुरवा।
आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक जाने वाला रास्ता कच्चा है। यह जर्जर हो चुका है, उबड़-खाबड़ मार्ग पर जाने से डर लगता है। यहां सिर्फ टीकाकरण के लिए आते हैं। इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। — इम्तियाज अंसारी, वेदमनपुर।
अभी चार्ज मिला है। हर व्यक्ति तक सुविधा पहुंचना जिम्मेदारी है। यही पहली प्राथमिकता है। इसके लिए अंतर विभागीय अफसरों संग बैठक की जाएगी। उप स्वास्थ्य केंद्रों के मार्ग को सही किया जाएगा। - डॉ. ओपी शुक्ला, प्रभारी सीएमओ भदोही।

जिन उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सड़क समेत अन्य सुविधाएं नहीं हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग से बात कर सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। एक माह के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएंगी। - शैलेष कुमार, डीएम भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed