फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The pagoda of the city was decorated, Sawan from today

सज गए कालीन नगरी के शिवालाय, सावन आज से

Wed, 13 Jul 2022 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
The pagoda of the city was decorated, Sawan from today
ज्ञानपुर। देवाधिदेव महादेव का सबसे प्रिय माह सावन बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। सावन को लेकर कालीन नगरी के प्रमुख शिवालय सज गए हैं। सुरक्षा दृष्टिकोण से प्रशासन भी कमर कस लिया है। ज्ञानपुर में स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर, गोपीगंज स्थित बाबा बड़ेे शिव मंदिर और तिलेश्वर महादेव मंदिर, जंगीगंज से दक्षिण की ओर दस किमी की दूरी पर बाबा सेमराधनाथ धाम गंगा के तट पर विराजमान है। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। साथ ही कांवरियों को दर्शन पूजन के लिए अलग से व्यवस्थाएं होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को बहुत ही प्रिय होता है। कहा जाता है कि इस माह में शिव आराधना करने से सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी हो जाती हैं। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस माह में शिव भक्त भगवान का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्राएं भी निकालते हैं। शिवालय पर प्रशासन की पैनी नजर है। आचार्य शरद पांडेय ने बताया की सावन आज से शुरू हो रहा है, जो 12 अगस्त तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed