फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The one who follows the traffic rules will be called intelligent.

जो यातायात नियमों का करेगा पालन, वहीं समझदार कहलाएगा...

Tue, 01 Nov 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The one who follows the traffic rules will be called intelligent.
पुलिस लाइन से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते एसपी डॉ. अनिल कुमार। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जो यातायात नियमों का करेगा पालन, वहीं समझदार कहलाएगा। नजर हटी, दुर्घटना घटी। वाहन चलाने से पहले कर लें नियमों की जानकारी... जैसे स्लोगनों के साथ मंगलवार को विभूति नारायण राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज के विद्यार्थियों ने यातायात जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

रैली को पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने हरी झंडी दिखाई। रैली पुलिस लाइन से होते हुए पाल तिराहा, हरिहर नाथ मंदिर, दुर्गागंज तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन आई। यहां यातायात जागरूकता को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसके साथ ही यातायात जागरूकता माह का शुभारंभ हो गया। अभियान के तहत महीने भर जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यातायात नियमों का पालन हम सभी लोगों के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। आज युवाओं ने तेज गति से और बिना हेलमेट बाइक चलाने को फैशन बना लिया है। इसके कारण वे दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। उन्हें यह सफझना चाहिए कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए ही नियमों के पालन की अपील की करती हैं। कहा कि दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं, इसलिए हमें अपनी और दूसरों की सुरक्षा का ख्याल रखकर यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर एएसपी राजेश भारती, सीओ रामलखन मिश्र, यातायात प्रभारी शशिकांत यादव, एआरटीओ अधिकारी अरुण कुमार सहित सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। इन नियमों का रखें ध्यान, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, निर्धारित से अधिक सवारी न बैठाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed