Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The number of kidney stone patients has increased due to less drinking of water, 20 cases are being reported every day.

Bhadohi News: पानी कम पीने से बढ़े पथरी के मरीज, हर रोज आ रहे 20 मामले

Sat, 06 Dec 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
The number of kidney stone patients has increased due to less drinking of water, 20 cases are being reported every day.
ज्ञानपुर जिला अस्पताल के ओपीड़ी पर लगी मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : नगर निगम
ज्ञानपुर। बदलती जीवन शैली और पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने की आदत गुर्दे और पित्त की थैली में पथरी की समस्या बढ़ा रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में हर रोज 10 से 12 पथरी के मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सक अल्ट्रासाउंड करा रहे हैं तो पथरी की शिकायतें मिल रही हैं। चिकित्सकों का कहना है कि ठंड में प्यास कम लगने पर पानी कम मात्रा में पीने को कारण गुर्दे और पित्त की थैली में पथरी के मामले बढ़ गए हैं। चिकित्सक पर्याप्त पानी पीने की सलाह के साथ जरूरी दवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

ठंड बढ़ने के साथ ही प्यास लोगों को कम लग रही है। कम पानी पीने से लोगों में पथरी, स्टोन, त्वचा सहित अन्य बीमारी होने का डर रहता है। जिले के ज्ञानपुर स्थित जिला अस्पताल, भदोही के महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल और सरपतहां के 100 शय्या अस्पताल हैं। तीनों में रोजाना 20 से 25 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं, जिनमें पथरी के लक्षण मिल रहे हैं। 100 बेड़ के फिजीशियन डॉ. सुशील शुक्ला ने बताया कि सर्दी के मौसम में एक व्यक्ति को चाहिए तीन लीटर पानी पीए। पानी को गुनगुना करके थर्मस में रख लें। ढाई लीटर से कम पानी पीने वाले लोगों को पथरी की समस्या होने की आशंका रहती है। जंक फूड खाने से बचें, क्याेंकि बदलती जीवन शैली के बीच लोग इसका उपयोग तेजी से करते हैं। शरीर में पानी की मात्रा कम होने से त्वचा संबंधित बीमारी होती है। पित्त की थैली में पथरी का कारण मोटापा, कैलोरी कम मात्रा में लेना, एकसाथ वजन को घटाना, ज्यादा लंबे समय तक भोजन न करना भी एक कारण है। विशेषज्ञ बताते हैं कि गुर्दे, पित्ताशय और मूत्र मार्ग में पथरी बनने की आशंका ज्यादा रहती है। शरीर में पानी की कमी, अधिक नमक व तेलयुक्त भोजन, सॉफ्ट ड्रिंक और जंक फूड का सेवन इसके प्रमुख कारण हैं। पथरी बनने के बाद तेज दर्द होता है। उल्टी, पेशाब में जलन और खून आने जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed