फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The motor in Chakapur of Aurai has been burnt for 15 days and there is no electricity in Darvansi-Sufinagar for three days

Bhadohi News: औराई के चकापुर में 15 दिन से जली मोटर तो दरवांसी-सूफीनगर में तीन दिन से बिजली नहीं

Thu, 22 May 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
The motor in Chakapur of Aurai has been burnt for 15 days and there is no electricity in Darvansi-Sufinagar for three days
वहिदानगर/महराजगंज। जिले में भीषण गर्मी के बीच लापरवाह जिम्मेदारों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं है। पानी और बिजली के बिना लोगों का हाल बेहाल है। औराई ब्लॉक के चकापुर में जहां दो सप्ताह से जली मोटर नहीं बदलने से 20 हजार की आबादी परेशान है। वहीं, डीघ ब्लॉक के दरवांसी-सूफीनगर गांव तीन दिनों से बिजली नहीं है। वहिदानगर उपकेंद्र के नया कटरा फीडर पर स्थित 100 केवीए ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार बेखबर हैं। सुबह से रात तक उमस और गर्मी का असर बना है। ऐसे में बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं आवश्यक हैं, लेकिन जिले में जिम्मेदारों की अनदेखी लोगों को भारी पड़ने लगी है। औराई ब्लॉक चकापुर गांव में लगी मोटर 15 दिनों से जली है। इस मोटर से चकापुर, मलियापुर, अदनपुर, तिउरी, महराजगंज, कंसापुर, हुसैनीपुर, मुक्तापुर, डेहरिया, दयालपुर जैसे गांवों में पेयजल सप्लाई होती है। लोग हैडंपप, कुंआ और एक-दूसरे के यहां लगे सबमर्सिबल का सहारा ले रहे हैं। इसको लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों ने बताया कि समस्या का समाधान नहीं होगा तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जलनिगम के आपरेटर ने बताया कि मोटर की बाइडिंग का काम चल रहा है। दो से तीन दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाएगी। दूसरी तरफ दरवांसी-सूफीनगर गांव में तीन दिन से जले 100 केवीए का ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति बंद है। इससे ब्राह्मण, मुस्लिम, यादव, बिंद आदि बस्ती के 38 सौ रहवासी तीन दिन से अंधरे में रात गुजार रहे हैं। बिजलीकर्मियों द्वारा ट्रांसफार्मर में तेल की कमी मुख्य कारण बताई जा रही है, लेकिन अब तक इसका इंतजाम नहीं हो सका है। दरवासी सूफीनगर फीडर के जेई लवकेश सिंह ने बताया ट्रांसफार्मर में तेल समाप्त हो गया है। भदोही स्थित वर्कशाप से तेल की मांग की गई है, तेल मिलते ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन



समस्या से 25 हजार लोग प्रभावित
एक तरफ जहां गर्मी के समय किसी तरह की समस्या न हो। इसको लेकर जिला प्रशासन स्तर से प्रयास हो रहा है। वहीं, दूसरी तरफ जिम्मेदार बेखबर बने हैं। चकापुर में मोटर जलने से 10 से 12 गांवों की करीब 20 हजार आबादी पानी के संकट से जूझ रही हैं। वहीं, दूसरी तरफ ट्रांसफार्मर में आई खराबी के कारण तीन दिनों से 4000 की आबादी परेशानियों से दो-चार हो रही है। गर्मी के बीच पानी और बिजली का गहराता संकट प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed