Bhadohi Encounter : राहगीरों से मोबाइल और बाइक लूटने वाला बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बीस मार्च को हुई मुठभेड़ में फरार 25 हजार के इनामियां बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया। करियांव क्षेत्र में बदमाश पुलिस से बचकर भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने रोका तो फायर झोंक दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राह चलते राहगीरों से मोबाइल छिनैती करने के साथ ही बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य को पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। भदोही कोतवाली पुलिस टीम ने बदमाश को करियावं के पास 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया। बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। इस साल पुलिस की बदमाशों के साथ पांचवीं मुठभेड़ है।
जिले में मोबाइल छिनैती और बाइक की चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सख्त रूख अपनाया है। एसपी के सख्त रवैये के बाद पुलिस ने बीते 20 मार्च को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। वहीं एक बदमाश बाजार सरदार खां निवासी अलिम उर्फ नन्हका मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने इसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
बुधवार की रात भदोही कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बदमाश करियावं गांव के पास मौजूद है। वह किसी घटना को अंजाम देने की नियत से जा रहा है। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बदमाश पुलिस टीम को देख भागने में फिराक में लग गया। इस बीच पुलिस ने उसे घेर लिया। जिस पर बदमाश ने पुलिस पर फायर झाेंक दी।
जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर पर गोली लगी। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी की बाइक के साथ तमंचा और कारतूस बरामद किया। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह राह चलते लोगों से मोबाइल छिनैती करता है।
वहीं बाइक चोरी की घटनाओं को भी अंजाम देता है। जिसमें कुछ बाइक को बेच देता है और कुछ का प्रयोग छिनैती घटनाओं को अंजाम देने में करता है। बदमाश के खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल आठ मुकदमें दर्ज हैं।
इस साल अब तक पांच मुठभेड़
ज्ञानपुर। जिले की पुलिस लगातार अपराधियों पर सख्ती कर रही है। जनवरी से अब तक बदमाशों से पांच मुठभेड़ हो चुके हैं। इसमें चार घायल हुए। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि फरवरी के शुरूआत में बसहीं नहर पुल के पास मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश सराय जगदीश गांव निवासी जिबराइल उर्फ गूंगे को गिरफ्तार किया गया।
एक दिन बाद पशु तस्करी गैंग के लीडर 25 हजार के इनामी आशू मियां भी मुठभेड़ में पकड़ा गया। 20 मार्च को भदोही कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में 3 शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया। वहीं 26 मार्च को कोईरौना पुलिस ने गैंगस्टर के बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। पुलिस की मुठभेड़ में घायल बदमाशों के पैर में गोली लगी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.