फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The minister in charge counted the achievements of the government

प्रभारी मंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sun, 19 Sep 2021 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The minister in charge counted the achievements of the government
पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्य मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री जेपी निषाद ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल के विकास कार्यों को गिनाया। कोरोना संक्रमण काल में योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए कार्यों को भी बताया। प्रभारी मंत्री ने चकटोडर गांव में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला और पशु चिकित्सालय परिसर में बन रहे पाली क्लीनिक का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि जल्द ही उसे पूर्ण कराएं। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार ने साढ़े चार वर्षों में वह कर दिखाया जो पूर्ववर्ती सरकारें वर्षों में न कर सकीं। समाज को भयमुक्त वातावरण, 24 घंटे विद्युत की निर्वाध आपूर्ति दी गई। पहले सूबे को गड्ढों का प्रदेश जाना जाता था, लेकिन अब सड़कें पहचान है। जिले में वेटरनरी चिकित्सा विश्वविद्यालय के निर्माण की मांग को पूरा करना, मेडिकल कॉलेज के संचालन की पहल, की गई। कोरोना काल में मुख्यमंत्री जी के अथक प्रयासों के चलते अब प्रदेश में प्रतिदिन 2.75 लाख जांच करने की सुविधा उपलब्ध है। सरकार ने कोरोना काल में एक लाख 80 हजार कोविड-बेड की उपलब्धता, 555 ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत, 392 क्रियाशील हो चुके हैं। कोरोना से निराश्रित बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना में 4000 प्रतिमाह भरण-पोषण भत्ता एवं अन्य सुविधाएं स्वीकृत की गई। बेहतर विकास के दम पर आने वाले समय में भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। इस मौके पर डीएम आर्यका अखौरी, एसपी रामबदन सिंह, सीडीओ भानु प्रताप सिंह सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed