फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The markets are decorated, shopping is going on in abundance, cleaning is going on in the Eidgahs

Bhadohi News: सजे हैं बाजार, खूब हो रही खरीदारी, ईदगाहों में चल रही सफाई

Thu, 05 Jun 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The markets are decorated, shopping is going on in abundance, cleaning is going on in the Eidgahs
भदोही। बकरीद शनिवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर मुस्लिम समुदाय में खूब उत्साह है। मंडी में बकरे की खूब खरीदारी हो रही है। ईदगाहों में नमाज का समय मुर्करर हो गया है। महंगाई के कारण बकरों की खरीदारी फिलहाल जोर नहीं पकड़ रही है। भदोही और नईबाजार की ईदगाहों में सफाई शुरू हो चुकी है। मर्यादपट्टी के अलावा पीरखांपुर मदरसे के पास बकरों की मंडी सज रही है। खरीदार रात के दस बजे तक व्यापारियों से मोल भाव करते दिख रहे हैं। व्यापारियों की मानें तो वह कीमत नहीं मिल पा रही है, जो पहले मिलती थी। उधर, भदोही के सबसे बड़े ईदगाह अजिमुल्लाह चौराहे में पहली जमाअत सवा 6 बजे और दूसरी जमाअत 7 बजे तय की गई है। वहीं मैदान फलाहे उम्मत में एकमात्र जमाअत साढ़े 6 बजे होगी। उलेमा इस बात से खुश हैं कि डीएम शैलेश कुमार ने परंपरागत रूप से बकरीद मनाने की बात कही है।
विज्ञापन



कौम के लोगों से गुजारिश है कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। अपने आसपास पड़ोस, मोहल्ले में सफाई पर विशेष ध्यान दें। कुर्बानी के बाद जानवरों के अवशेष का निस्तारण करें। इससे दूसरे कौम के लोगों को दिक्कत ना हो। - मौलाना फैसल अशर्फी, प्रिंसिपल मदरसा शमसिया तेगिया, मर्यादपट्टी।
विज्ञापन



जिला प्रशासन ने परंपरागत रूप से त्योहार मनाने की इजाजत दी है। सभी मुसलमान इस बात का ख्याल रखें। कुर्बानी की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर न डालें। नालियों में जानवरों के अवशेष ना बहाएं। - हाफिज परवेज अच्छे, पेश इमाम जामा मस्जिद तकिया कल्लन शाह।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed