फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The marathon will take place today from Jangiganj Police Station to the District Stadium.

Bhadohi News: जंगीगंज पुलिस चौकी से जिला स्टेडियम तक आज होगी मैराथन

Sat, 28 Feb 2026 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The marathon will take place today from Jangiganj Police Station to the District Stadium.
जिला स्टेडियम में हाफ मैराथन की तैयारी करते आयोजक। संवाद - फोटो : गांधी इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र।
ज्ञानपुर। जिले में 12वीं भदोही हाफ मैराथन की तैयारी पूरी हो गई है। 28 फरवरी की सुबह सात बजे जंगीगंज पुलिस चौकी से धावक रवाना होंगे। 21 किमी का सफर तय करके मैराथन का समापन जिला स्टेडियम में होगा।
विज्ञापन

यहां पर विजेता धावकों को पुरस्कृत किया जाएगा। उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन एवं युवा फ्रेंडस क्लब की ओर से साल 2014 से भदोही हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। 28 फरवरी को होने वाले आयोजन की तैयारी एक महीने से चल रही है। जंगीगंज पुलिस चौकी से शुरू होने वाली दौड़ के लिए रूट का निर्धारण कर लिया गया है। जगह-जगह धावकों के लिए पानी पीने की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति के मनीष पांडेय ने बताया कि इस बार रन फॉर मां थीम पर मैराथन होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इसमें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं खेल अधिकारी निर्णायक मंडल के रूप में मौजूद रहेंगे।
उन्होंने बताया कि 28 फरवरी की सुबह सात बजे जंगीगंज पुलिस चौकी से हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया जाएगा। बताया कि 500 से अधिक धावक इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार 71 हजार, द्वितीय पुरस्कार 41 हजार, तृतीय पुरस्कार 21 हजार निर्धारित हैं। इसके अतिरिक्त विशेष और सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed