फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The light of the festival of lights spread from earth to amber in the carpet city.

Bhadohi News: कालीन नगरी में धरा से अंबर तक बिखरी दीपोत्सव के उमंग की रोशनी

Sun, 12 Nov 2023 07:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:54 PM IST
विज्ञापन
The light of the festival of lights spread from earth to amber in the carpet city.
ज्ञानपुर। दीपावली पर रविवार को कालीन नगरी रोशनी से नहा उठी। सरकारी, गैर सरकारी और निजी इमारतें रंग-बिरंगे झालरों और दीयों की इठलाती लड़ियों से जगमग हुईं। पूरे दिन जहां दिवाली की खरीदारी होती रही। वहीं शाम होते ही घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में विधि-विधान के साथ गणेश और लक्ष्मी जी की पूजा की गई। इसमें पूरा परिवार शामिल हुआ। दिवाली पूजन के बाद उपहार देने का सिलसिला चलता रहा। प्रकाश पर्व दिवाली को लेकर लोगों का जोश पूरे शबाब पर था। शाम दीपोत्सव की घड़ी आई तो लोग श्रद्धा और रोमांच से भर गए। दिनभर खरीदारी और साफ-सफाई के बाद शाम को लक्ष्मी पूजन की तैयारियां शुरू हो गईं। ज्योतिषियों के मुताबिक लक्ष्मी पूजन के अलग-अलग मुहूर्त में लोगों ने धन की देवी की उपासना की। व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और कार्यालयों में दिन में अलग-अलग समय पर लक्ष्मी पूजन किया गया। शाम पांच बजे के बाद घर पर गणेश-लक्ष्मी पूजन की तैयारी शुरू हो गई। शाम सवा पांच बजे से लगभग सात बजे के बीच लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त ज्यादातर लोगों के लिए मुफीद रहा। इस दौरान घर-घर दीपदान किए गए और लोगों ने मां लक्ष्मी की आराधना की। स्कूली बच्चों और छात्र-छात्राओं ने भी पूजन कर सुखद भविष्य की कामना की। इसके बाद शुरू हुआ आतिशबाजी का दौर देर रात चलता रहा। लोगों ने फूलझड़ी, अनार, रॉकेट से लेकर बारूद वाले बड़े-बड़े पटाखे फोड़े गए। आतिशबाजी के चलते देर शाम तक जिले का आसमान धुएं के गुबार से भर गया। पर्व को देखते हुए जिले भर में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। नगर के पॉश इलाकों से लेकर गांवों तक पुलिस अधिकारी और जवान चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन


-----------------------------------------
विज्ञापन


लोगों ने जमकर की खरीदारी

ज्ञानपुर। दीवाली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके कारण बाजारों में भारी भीड़ रही। । मिठाई, माला फूल और मिट्टी के मूर्ति की दुकानों खरीदारों की भीड़ लगी रही। लोगों ने दिवाली के त्योहार को खास बनाने के लिए सजावट के सामान भी खरीदे। वहीं बच्चे और युवाओं ने भी जमकर पटाखों की खरीदारी की। भीड़ से बाजार गुलजार नजर आए। सुरियावां, भदोही, ज्ञानपुर, घोसिया और गोपीगंज सहित अन्य इलाकों में जगह-जगह दुकानें सजीं रही। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी लगातार चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed