{"_id":"69791ebdc370431eca0b1a36","slug":"the-leaders-husband-turned-out-to-be-a-leader-of-thieves-targeting-government-construction-units-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-138211-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: प्रधान का पति निकला चोरों का ‘प्रधान’, सरकारी निर्माणाधीन इकाइयों को बनाते थे निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: प्रधान का पति निकला चोरों का ‘प्रधान’, सरकारी निर्माणाधीन इकाइयों को बनाते थे निशाना
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल को ले जाती पुलिस। स्रोत पुलिस
ज्ञानपुर। ऊंज और एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार की शाम को मुठभेड़ में मीनापुर गांव के पास से दो चोरों को गिरफ्तार किया। ये चोर जल जीवन मिशन, टॉवर और सरकारी निर्माणााधीन इकाईयों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोरों को पुलिस ने रोका तो उन्होंने फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में दुर्गागंज थाने का हिस्ट्रीशीटर और गिरोह के सरगना राजेश बिंद निवासी छनौरा के पैर में गोली लगी है। इसकी पत्नी छनौरा गांव की प्रधान है। वहीं, दूसरा आरोपी बब्लू कुमार निवासी कांतिरामपुर है। पुलिस ने चोरों की निशानदेही पर कबाड़ी व्यापारी संतोष बिंद निवासी बवई सुरियावां को गिरफ्तार करके चोरी का सामान बरामद किया है।
जिले में इन दिनों जलजीवन मिशन, टॉवर और अन्य सरकारी निर्माणाधीन इकाइयों के अलावा सार्वजनिक स्थानों पर लगे सबमर्सिबल और अन्य वस्तुओं की चोरी के मामले बढ़े थे। 18 जनवरी को चोरों ने कलीपुर से जलजीवन मिशन की निर्माणाधीन टंकी से चार बैटरी, 23 को सहसीपुर से चार बैटरी और केबल, 20 जनवरी को उदय करनपुर, कलीपुर से दो बैटरी व इन्वर्टर आदि चोरी किया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही थी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ चोरी के आरोपी मीनापुर गांव के पास हैं। पुलिस वहां पहुंची तो एक बाइक पर सवार होकर दो लोग आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बाइक चला रहे बदमाश के पैर में लगी और वह गिर गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और उनके पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
हिस्ट्रीशीटर की पत्नी है गांव की प्रधान
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दुर्गागंज थाने के हिस्ट्रीशीटर राजेश बिंद की पत्नी छनौरा गांव की प्रधान है। राजेश के खिलाफ दुर्गागंज थाने में चोरी, छिनैती व सेंधमारी जैसे 47 मामले दर्ज हैं। इन दिनों उसका अपनी पत्नी से अलगाव हो गया था। वह किसी अन्य महिला के साथ हंडिया में रहता था। पुलिस काफी दिनों से इसकी तलाश कर रही थी। बदमाश इतने शातिर थे कि ये जिले में जहां जो भी सार्वजनिक सामान दिखता था। उसकी चोरी कर लेते थे।
विज्ञापन
चोरों के पास से यह सामान हुए बरामद
पुलिस ने उनके पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक चोरी की बाइक, पांच बैट्री, दो इनवर्टर, एक टुल्लू पंप, छह स्टार्टर सबमर्सेबल, एक सीपीयू, एक आटा चक्की, एक स्टेबलाइजर, तीन छोटा सिलिंडर, दो भगौना व ढ़क्कन, एक एचपी प्रिंटर, दो बाइक के कटे पार्ट, दो तार कटर, एक हैंडपंप का हैंडल आदि सामान बरामद किए।