{"_id":"6918d6bc92e4d21c0102911e","slug":"the-last-night-of-the-week-was-chilly-with-the-mercury-reaching-123-degrees-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-134705-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सप्ताह की अंतिम रात ठिठुरी, पारा <bha>@<\/bha>12.3","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सप्ताह की अंतिम रात ठिठुरी, पारा <bha>@</bha>12.3
ज्ञानपुर। जिले में कुछ दिनों से निरंतर तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी है। शनिवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। शनिवार रात का तापमान 12.3 डिग्री रहा। मौसम का यह मिजाज सेहत पर भारी पड़ने लगा है। सुबह-शाम सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे गलन की स्थिति बरकरार है। ठिठुरन ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इन दिनों पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से जिले का मौसम रोजाना परिवर्तित हो रहा है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। शाम होते ही लोगों को कंपकंपी का अहसास होने लगता है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर तो बीते पांच दिनों से यानि 10 नवंबर रात का पारा 14.3 डिग्री था। यहां से रोजाना जीरो दशमल पांच डिग्री तापमान प्रतिदिन गिर रहा है। 11 की रात 13.8 डिग्री, 12 को 13.5 और 13 की रात 13 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा 14 की रात 12.9 डिग्री तापमान रहा। वहीं पांच दिनों का रिकार्ड तोड़ते हुए शनिवार सीजन का सबसे ठंडी रात दर्ज की गईं। जब पारा 12.3 डिग्री रहा। दूसरी कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि आगामी सप्ताह में तापमान 10 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे ठंड में वृद्धि होगी। शनिवार दिन का पारा 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का पारा 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। केवीके बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने बताया कि यह मौसम खेती-बारी के लिहाज से उत्तम है। सुबह-शाम कोहरा पड़ने लगा है। इससे फसलों का जमाव अच्छा होता है। खासकर यह मौसम गेहूं की फसल के लिए अच्छा है। इसके अलावा सब्जी, आलू, चना, मटर के लिए मौसम अनकूल है। जब कोहरे का असर अधिक होता है। तब पाला लगने का डर रहता है। यह स्थिति दिसंबर, जनवरी में बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।