फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The judge could not give a clear answer to the questions asked

Bhadohi News: न्यायाधीश ने पूछे गए सवालों का नहीं दे पाए स्पष्ट उत्तर, हाईकोर्ट गए शिक्षक पर 50 हजार का दंड

Wed, 09 Apr 2025 04:37 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 09 Apr 2025 04:37 PM IST
सार

बर्खास्तगी के खिलाफ कोर्ट में अपील करने गए शिक्षक से न्यायाधीश ने जब सवाल पूछे तो स्पष्ट उत्तर नहीं मिला और याचिका खारिज कर दी गई इसके साथ ही पचास हजार का जुर्माना भी लगा दिया गया।

विज्ञापन
The judge could not give a clear answer to the questions asked
कोर्ट का आदेश। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज हाईकोर्ट ने डीघ ब्लॉक के कलिकमवैया कंपोजिट विद्यालय के बर्खास्त सहायक अध्यापक शैलेन्द्र सिंह की याचिका को खारिज कर दी। कोर्ट ने शिक्षक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। न्यायाधीश की ओर से पूछे गए सवालों को लेकर स्पष्ट उत्तर न मिलने पर याचिका खारिज की गई है।

विज्ञापन


शिक्षक ने संस्कृत विश्वविद्यालय के फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्र पर नौकरी प्राप्त की थी। सत्यापन के बाद इन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। मूलरूप से वाराणसी के हरहुआ निवासी शैलेन्द्र कुमार की नियुक्ति जनपद के डीघ ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय कलिकमवैया में हुई थी।
विज्ञापन


शिक्षकों के शैक्षणिक प्रमाण पत्रों को आनलाइन किए जाने के क्रम में इनके दस्तावेज प्रेरणा पोर्टल पर दर्ज किए जाने लगे। इसी क्रम में सहायक अध्यापक शैलेन्द्र कुमार के दस्तावेज संदिग्ध मिलने पर विभाग की ओर से इनके दस्तावेजों का सत्यापन कराया गया तो दस्तावेज फर्जी निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अध्यापक ने सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के फर्जी अभिलेखों पर नौकरी प्राप्त कर ली थी। जिसको देखते हुए बीएसए ने शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ शिक्षक शैलेन्द्र ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शिक्षक की याचिका खारिज कर दी।


वहीं शिक्षक के खिलाफ 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। न्यायाधीश सौरभ श्याम समशेरी ने आदेश में कहा कि याचिकाकर्ता के अधिवक्ता से कुछ जवाब मांगे गए। बार-बार जवाब मांगे जाने के बाद भी उसका स्पष्ट उत्तर न मिलने पर याचिका खारिज की जाती है और याचिकाकर्ता पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed