फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The inspector won the prize by beating the wrestler of Aurangabad

दरोगा ने औरंगाबाद के पहलवान को चित कर जीता इनाम

Mon, 08 Mar 2021 04:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
The inspector won the prize by beating the wrestler of Aurangabad
औराई। कोतवाली में नियुक्त दरोगा प्रमोद यादव पहलवान ने मिर्जापुर में आयोजित कुश्ती मुकाबले में औरंगाबाद महाराष्ट्र के पहलवान धर्मेंद्र केसरी को चित कर 30 हजार का इनाम जीत लिया। सोमवार को थाने में पहुंचने पर सिपाहियों ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। प्रमोद ने बताया कि पहलवानी का शौक पहले से ही रहा है। नेशनल स्तर तक जीत मिलने पर ही उन्हें प्रोन्नत कर दरोगा बनाया गया। रविवार को मिर्जापुर के कछवां क्षेत्र के तिवारीपुर में आयोजित कुश्ती में दरोगा की पहलवानी देखने के लिए औराई कोतवाली के कई सिपाही संग क्षेत्र के लोग पहुंचे थे। स्वागत करने वालों में वीरेंद्र यादव, अभय कुमार, वीरेंद्र यादव, संदीप सिंह, रमेश मिस्त्री, धीरज दुबे, जितेंद्र कुमार, अजय यादव, संदीप शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed