फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The incident of theft was done by uprooting the door

भदोही: दरवाजा उखाड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम

Wed, 30 Jun 2021 11:11 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 30 Jun 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
The incident of theft was done by uprooting the door
चोरों ने उड़ा जेवरात।

भदोही जिले के ऊंज थाना क्षेत्र गांव में मंगलवार की रात चोरों ने रमेश गिरी के मकान का दरवाजा तोड़ कर 25 हजार नकदी समेत लाखों के आभूषण लेकर भाग गए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गश्त नहीं होने से चोरी की घटना बढ़ी है। जानकारी होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन


जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मकान का निरीक्षण किया लेकिन न तो चोरी हुए सामान बरामद हो सके ओर न ही चोरों का काई सुराग मिला। सुनीता देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पति रमेश गिरी टूरिस्ट बस चलाते हैं और इन दिनों नेपाल गए हुए हैं। बताया देर रात मनबढ़ चोरों ने अंधेरे का लाभ उठाकर घर के मेन दरवाजें को उखाड़ कर चोरी को अंजाम दिया।
विज्ञापन


चोर घर से आलमारी, बाक्स, अटैची को तोड़कर आभूषण और 25 हजार नकद के अलावा कीमती साड़ियां उठा ले गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव का आधा भाग राजमार्ग के उत्तरी-दक्षिणी लेन से सटा है जहां पर अधिकतर परिवार कच्चे-पक्के घर बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस गश्त नहीं होने से इन दिनों चोरी की घटनाओं में तेजी आई है। प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि महिला की तहरीर पर जांच शुरु कर दी है। चोरों की शिनाख्त न होने से कार्रवाई कर पाना मुश्किल हो रहा है। चोरी की घटना पर रोक लगाने के लिए गश्त बढ़ाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed