{"_id":"6a19e6a0fba95c30e8085ef4","slug":"the-incident-involving-mahobas-daughter-has-brought-shame-to-the-state-wasim-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-143766-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोबा की बेटी के साथ हुई घटना ने प्रदेश को किया शर्मसार : वसीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोबा की बेटी के साथ हुई घटना ने प्रदेश को किया शर्मसार : वसीम
विज्ञापन
नगर स्थित कैंप कार्यालय में शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि महोबा की एससीएसटी वर्ग की छात्रा के साथ हुई घटना ने प्रदेश को शर्मसार कर दिया।
पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय भाजपा सरकार और उसके नेता ध्यान भटकाने के लिए एआई जनरेटेड वीडियो और दुष्प्रचार का सहारा ले रहे हैं।
कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय जब पीड़िता का दुख साझा करने जा रहे थे तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई।
भाजपा के लोग भ्रष्टाचार की बात कर रहे हैं, अजय राय की संपत्ति की जांच की मांग कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस एक एक कार्यकर्ता जांच कराने को तैयार है।
साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के सांसद, विधायक व मंत्रियों के संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष त्रिलोकी नाथ बिंद, सुरेश चौहान, नाजिम अली, शक्ति मिश्रा, राकेश पाल, विशाल गौतम मौजूद रहे।