फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The inauguration plaque was installed keeping the MLA in the dark

Bhadohi News: विधायक को अंधेरे में रखकर लगा दिया लोकार्पण का शिलापट्ट

Fri, 21 Mar 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The inauguration plaque was installed keeping the MLA in the dark
नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो बड़ाडीह में विधायक विपुल दुबे को अंधेरे में रखकर अधूरे काम का लोकार्पण करा दिया। विधायक ने साफ किया कि परियोजनाओं का लोकार्पण विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से किया गया था। इसके बाद बिना काम कराए ही लोकार्पण का शिलापट्ट लगा है तो यह पूरी तरह से लापरवाही का मामला है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

ज्ञानपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो बड़ाडीह में नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के मुख्यमंत्री नगरीय अल्पविकसित व मलिन बस्ती विकास योजना के तहत 12 लाख 76 हजार की लागत से नाली व इंटरलाकिंग कार्य कराया जाना था।
विज्ञापन

जिसमें शनि रावत के घर से प्राथमिक विद्यालय बड़ाडीह तक नाली व इंटरलाकिंग कार्य कराया जाना था। वार्ड में डूडा की कार्यदायी संस्था ने काम भी कराया, लेकिन केवल 80 से 85 मीटर तक इंटरलाकिंग कार्य कराकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 400 मीटर की नाली इंटरलाकिंग कार्य में केवल आधा काम कराकर लोकार्पण का शिलापट्ट लगाया गया। शिलापट्ट में एक मार्च को विधायक विपुल दुबे के द्वारा लोकार्पण की बात कही गई है।
इस बारे में विधायक से बात करने पर उन्होंने साफ किया कि अधूरे काम की जानकारी उन्हें बिल्कुल नहीं है। विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामूहिक रूप से परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया था।

अब योजना में बिना काम कराए ही लोकार्पण का शिलापट्ट लगा दिया गया है तो इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। बताया कि इस संबंध में वे डूडा के अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed