फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The hospital was being run with the degree of a doctor from Banaras.

Bhadohi News: बनारस के डॉक्टर की डिग्री से चला रहे थे अस्पताल

Sat, 18 Oct 2025 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
The hospital was being run with the degree of a doctor from Banaras.
ज्ञानपुर (भदोही)। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को भदोही नगर के दो अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए। ये अस्पताल वाराणसी के एक नेत्र रोग विशेषज्ञ की डिग्री का उपयोग कर संचालित किए जा रहे थे। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि वाराणसी में वरदान नेत्रालय के नाम से आंख का अस्पताल चलाने वाले डॉ. गौरव अग्रवाल की शिकायत पर भदोही के मनीष अस्पताल और निशा क्लीनिक का पंजीकरण पोर्टल से रद्द कर दोनों अस्पतालों को नोटिस भेजा गया था। शुक्रवार को अस्पतालों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। बताया कि डॉ. गौरव अग्रवाल ने अस्पताल के पंजीकरण का नवीनीकरण कराने के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। विभाग के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर डॉ. गौरव अग्रवाल के नाम से भदोही में मनीष अस्पताल और निशा क्लीनिक नाम के दो आंख के अस्पताल संचालित किया जा रहा है। इस संबंध में गौरव अग्रवाल ने बुधवार को शिकायत दर्ज कराई थी। सीएमओ ने बताया दोनों अस्पतालों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया था। शुक्रवार को पंजीयन रद्द कर दिया गया। मनीष अस्पताल और निशा क्लीनिक से संबंधित फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ अपराध पंजीकृत कराने की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed