Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The hopes of 102 complainants remained unfulfilled during the Sampoorna Samadhan Divas.

Bhadohi News: संपूर्ण समाधान दिवस में 102 फरियादियों की आस रह गई अपूर्ण

Sun, 04 Aug 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
The hopes of 102 complainants remained unfulfilled during the Sampoorna Samadhan Divas.
ज्ञानपुर। स्थानीय तहसील शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में अफसर और फरियादी सुबह दस बजे पहुंच गए थे। करीब 11 बजे डीएम विशाल सिंह पहुंचे तो फरियादियों की लंबी कतार लग गई। डीएम ने एक-एक फरियादी की बात सुनी। कोई 10 बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद न्याय न मिलने पर आया था, तो कोई 20 साल से तहसील और थाने का चक्कर लगाने के बाद परेशान होकर आया था। संपूर्ण समाधान दिवस में उन्हें एक बार फिर समाधान के बजाय आश्वासन ही दिया गया कि उन्हें जल्द ही न्याय मिलेगा। औराई, भदोही और ज्ञानपुर तहसील में 119 फरियादी प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। मौके पर केवल 17 मामलों का ही निस्तारण हुआ। 102 फरियादियों की आस अपूर्ण रह गई। ज्ञानपुर तहसील में 31 मामलों में से केवल पांच मामले ही निस्तारित हुए। यहां राजस्व विभाग से जुड़ीं 27 शिकायतें आईं। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया। भदोही तहसील में मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी ने फरियादियों की समस्याएं सुनी। कानूनगो और लेखपाल को निर्देशित किया कि जमीन से जुड़े मामले को पुलिस से समन्वय कर सुलझाएं। यहां आए 41 मामलों में से पांच मामले ही मौके पर निस्तारित हुए। औराई तहसील में एसडीएम बरखा सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने ने 47 मामले में से सात को मौके पर निस्तारित कराया। फोटो: 05-06
विज्ञापन

केस- एक- कोइरौना के भावापुर निवासी रमेश यादव ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि उसके पिता को कृषि आवंटन मिला है, लेकिन आज तक कब्जा नहीं मिल सका। बताया कि 10 बार से प्रार्थना पत्र दे रहा हूं। हर बार टीम नामित होती है। कहा कि जिनके कारण विवाद है उनको ही निस्तारण की जिम्मेदारी दी जा रही है। आयोजन सिर्फ नाम का रह गया है।
विज्ञापन

-----------
केस-दो- कूड़ीकला की निवासी बिटोला देवी ने बताया कि गांव की एक जमीन पर चार दशक से उसका परिवार रहता है। अब गांव के ही कुछ लोग वहां पर अतिक्रमण करना चाहते हैं। 2002 से मुकदमा चल रहा है, लेकिन अब तक उसका निस्तारण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed