{"_id":"619bbb7be9592d1cda55712d","slug":"the-groom-did-not-agree-to-this-at-the-time-of-jaimal-bride-got-angry-and-refused-to-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैरंग लौटी बरातः जयमाल के समय दूल्हे ने नहीं मानी ये बात, दुल्हन ने खफा होकर शादी से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैरंग लौटी बरातः जयमाल के समय दूल्हे ने नहीं मानी ये बात, दुल्हन ने खफा होकर शादी से किया इंकार
Mon, 22 Nov 2021 09:17 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 22 Nov 2021 09:17 PM IST
सार
जयमाल के समय दूल्हे को दुल्हन की बात न मानना भारी पड़ गया। दूल्हे ने चश्मा नहीं उतारा। बात इतनी बिगड़ गई कि लड़की ने शादी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शादी-विवाह में बवाल के चलते कई शादियां टूट जाती हैं। भदोही एक गांव में भी जयमाला रस्म के दौरान दूल्हे ने चश्मा नहीं उतारा तो लड़की पक्ष खफा हो गया। इससे बात बिगड़ गई। लड़की ने शादी से इंकार कर दिया। लड़की पक्ष ने तिलक में दिए पैसे और भोजन आदि पर हुए खर्च को वापस करने पर दूल्हे सहित बरातियों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
ऊंज थाना क्षेत्र के पूरेभान रोही गांव से नंदापुर कांवल में बरात आई थी। नियत समय से बरात में शामिल लोग नाचते-गाते दुल्हन के दरवाजे पहुंचे। घरातियों ने उनका पूरे जोर शोर से आवभगत की। जलपान के बाद द्वारचार की रस्म पूरी हुई।
विज्ञापन
रात 10 बजे भोजन आदि के बाद जयमाल के लिए दूल्हा स्टेज पर आया। दूल्हे द्वारा लगाए गए चश्मे को उतारने की बात होने लगी। चश्मा न उतारने पर लोगों ने दूल्हे की आंख में कमी होने का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद लड़की ने शादी से इन्कार कर दिया। काफी मान मनौवल के बाद भी बात न बनने पर अंतत: बरात को बगैर शादी व दुल्हन के ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन