फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The goal is to make the youth self-reliant by connecting them with self-employment

Bhadohi News: युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है लक्ष्य

Tue, 09 Jun 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
The goal is to make the youth self-reliant by connecting them with self-employment
विकास भवन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी की बैठक लेते सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल। स्रोत सूचना विभाग - फोटो : Archive
ज्ञानपुर। विकास भवन सभागार में सोमवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा बैठक हुई। इसमें अब तक की प्रगति एवं आगे की रूपरेखा बनाई गई। युवाओं को अधिक से अधिक स्वरोजगार देने पर जोर दिया गया। सीडीओ ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार उपलब्ध कराने वाला उद्यमी बनाया जाना है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि योजना के प्रथम चरण में पात्र युवाओं को पांच लाख तक की परियोजनाओं के लिए चार वर्षों तक शत-प्रतिशत ब्याजमुक्त एवं गारंटी-मुक्त ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों, ग्राम पंचायत अधिकारियों, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कौशल विकास मिशन योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने विशेष रूप से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, एक जनपद एक उत्पाद (ओडीओपी), कौशल विकास मिशन समेत अन्य प्रशिक्षण से जुड़े लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर योजना से जोड़ने पर बल दिया। लीड बैंक मैनेजर एवं सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर अमित गुप्ता, उपायुक्त उद्योग दयाशंकर सरोज आदि रहे।

विकास भवन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी की बैठक लेते सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल। स्रोत सूचना विभाग

विकास भवन में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी की बैठक लेते सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल। स्रोत सूचना विभाग- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed