फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The glorious history of all castes in Hindu society

Bhadohi News: हिंदू समाज में सभी जातियों का गौरवशाली इतिहास

Fri, 19 Dec 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
The glorious history of all castes in Hindu society
सुरियावां। नगर के रामलीला मैदान में बृहस्पतिवार को आयोजित हिंदू सम्मेलन में समाज को एकजुट करने पर जोर दिया गया। गायत्री परिवार की ओर से यज्ञ और हवन के साथ ही कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान पीस कॉटेज स्कूल की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी यूपी के सेवा प्रमुख युद्धवीर ने हिंदू संस्कृति पर प्रकाश डालते कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए हिंदू समाज को एकजुट होना होगा। संगठन के माध्यम से समाज की सभी जाति, बिरादरी के लोगों से मेलजोल रखकर एकजुट किया जाएगा। सामाज के अंतिम व्यक्ति को भी साथ लेकर चलने का कार्य हम सभी को करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि राधेश्याम भास्कर ने हिंदू धर्म की विभिन्न जातियों के इतिहास के बारे में बताया। कहा कि पासी समाज, बिंद समाज, मेहतर जाति समेत अन्य जातियों का गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। मुख्य अतिथि हरिद्वार पीठ के अंजनी नंदन महाराज और सुंदरवन कटेबना की राजलक्ष्मी मंदा ने भी समाज की एकजुटता पर बल दिया। अध्यक्षता घनश्याम उमर और संचालन देवेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर जिला प्रचारक कमलेश, राधेश्याम, विष्णु जायसवाल, रविचंद्र यादव, आशीष वर्मा, मयंक भारत, पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, अवधेश उमर, शिप्रा उपाध्याय, सूरजभान, गौरी शंकर मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed