फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The girl was murdered by pressing her face with a pillow.

तकिया से मुंह दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या

Wed, 27 Jul 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
The girl was murdered by pressing her face with a pillow.
ज्ञानपुर। गोपीगंज थानाक्षेत्र के एक गांव में किशोरी की हत्या कर नीम के पेड़ से शव लटकाने के मामले का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। मास्टरमाइंड सहित दो नाबालिग को पुलिस ने ककराही रेलवे क्रॉसिंग से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तकिया को बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेम-प्रसंग में मुकदमे की डर से तकिया से मुंह दबाकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई की रात में नीम के पेड़ से लटकता हुआ किशोरी का शव बरामद हुआ था। मामले में परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी थी। सर्विलांस पर लगाए गए नंबरों के आधार पर मंगलवार को ककराही रेलवे क्रॉसिंग से आरोपी धर्मराज बिंद सहित दो नागलिग किशोरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके दोस्त गजराज के लड़के का किशोरी से प्रेम संबंध था। मुकदमे की डर से वह और गजराज, उसकी पत्नी और तीन नाबालिग एक राय होकर तकिये से किशोरी का गला दबाकर हत्या कर दिए। उसके बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए खुरपी से हाथ की नस काटकर नीम के पेड़ पर लटका दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed