फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The general public should not be misled by the opposition: Bhaskar

विपक्ष के बहकावे में न आए आम जनता:भास्कर

Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
The general public should not be misled by the opposition: Bhaskar
औराई। क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित संत रविदास कुटिया में सोमवार को औराई विधायक दीनानाथ भास्कर ने बूथ से लेकर मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के बहकावे में आम जनता न आए। 2022 में एक बार फिर प्रदेश में योगी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के मान और सम्मान को लेकर कभी पीछे नहीं रही है। विपक्षी इस बात से डर रहे हैं कि पुन:सरकार बनने पर उनकी असली मानसिकता सामने आ जाएगी। केंद्र सरकार हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है जिसका आने वाले समय में लाभ किसानों से लेकर बेरोजगारों तक को मिलेगा। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, श्याम मुरारी दुबे, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, महेंद्र सिंह, हौसिला पाठक, मनीष मिश्रा, बब्बलू सिंह, रमाकांत शुक्ला, शेषमणि शुक्ला, नंदलाल पांडेय, श्यामलाल गौतम, चुन्नू दूबे, अश्वनी मिश्रा, विपुल दूबे, राजेंद्र दूबे, मोहन सिंह, नागेंद्र सिंह, रामप्रकट दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed