फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The funeral took place in a procession with musical instruments.

Bhadohi News: शोभायात्रा निकालकर बाजे-गाजे के साथ हुई प्राण प्रतिष्ठा

Thu, 18 Jan 2024 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
The funeral took place in a procession with musical instruments.
भदोही। नगर के हरियांव स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्रीकृष्ण-राधा व श्रीराम-जानकी की प्रतिमाओं की वैदिक रीति रिवाज से प्राण प्रतिष्ठा की गई। दो दिवसीय कार्यक्रम में बुधवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मंगलवार को पहले दिन कलश यात्रा, वेदी पूजन, कर्मकुटि, दिव्यस्नान मूर्तिन्यास किया गया।
विज्ञापन

हरियांव में दुर्गामंदिर को दो दिन पहले ही आकर्षक ढंग से संजाया संवारा गया था। दोनों दिन कलशयात्रा और शोभायात्रा पर शीतलहर का असर नहीं पड़ा तथा श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आचार्य प्रभाकर, आचार्य राधेश्याम, आचार्य संजय, आचार्य कमलाकर, प.उज्जवल, पं.रमाकांत ने वैदिक विधि-विधान, देवपूजन, हवन आदि अनुष्ठान कराए।
विज्ञापन

दोपहर में शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्री राम की आकर्षक झांकी के साथ भारी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु शोभायात्रा नाचते गाते शामिल हुए जो ज्ञानपुर रोड, गजिया रेलवे क्रासिंग, औराई रोड से होकर वापस लौटा। मयंक व प्रियंका जायसवाल ने विधायकद्वय दीनानाथ भास्कर और विपुल दूबे समेत अन्य अतिथियों का स्वागत किया। पूर्व विधायक रवींद्र त्रिपाठी, राघवेद्र रघुवंशी, भाजपा काशी क्षेत्र मंत्री आशीष सिंह, अशोक जायसवाल, विनय चौरसिया, घनश्याम दास गुप्ता, योगिता हेमकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed