फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The four brothers met, everyone's eyes lit up.

Bhadohi News: चारों भाइयों का हुआ मिलन, सजल हुए सबके नयन

Sun, 12 Nov 2023 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
The four brothers met, everyone's eyes lit up.
सरोई। भदोही शहर से सटे सरोई बाजार में भरत मिलाप की लीला शुक्रवार की रात हुई। चारों भाइयों का मिलन देख आस्थावानों की आंखें सजल हो गईं। लोगों ने जयश्री राम का घोष करने लगे। सुरक्षा के मदद्देनजर पूरी रात पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर चक्रमण करते रहे। 20 से अधिक झांकी एवं लाग विमान आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात आठ बजे मेले की शुरूआत मुख्य अतिथि एसडीएम भदोही शिव प्रकाश यादव और सीओ अजय चौहान ने फीता काटकर की। समिति के अध्यक्ष जितेंद्र पांडेय (बड्डा भैया) ने अतिथियों को सम्मानित किया। शनिवार को तड़के चारों भाइयों के मिलन के बाद 20 आकर्षक झांकियां मेले की शोभा बढ़ाती रहीं। वहां मौजूद लोगों ने जय श्रीराम का जयकारा लगाते हुए पुष्प वर्षा किया। लाग विमान में प्रथम पुरस्कार इंद्र और द्वारिकाधीश युद्ध के लिए राकेश मिस्त्री ज्ञानपुर, द्वितीय पुरस्कार राम दरबार हाशमी और संचालन प्रशांत पांडेय ने गया। भरत मिलाप सफल बनाने में रामनाथ गुप्ता, सुरेंद्र कहार, अमित पांडेय, सुजीत चौधरी, देवी शंकर पांडेय, केशव चंद्र पांडेय, दीप नारायण भारती, राकेश माधव पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed