{"_id":"617c44b29cf5c554c738f23a","slug":"the-forest-dwellers-of-mungri-viswanathpur-demonstrated-gave-a-memorandum-to-the-dm-bhadohi-news-vns620025941","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंगरी-विश्वनाथपुर के वनवासियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंगरी-विश्वनाथपुर के वनवासियों ने किया प्रदर्शन, डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लाक के मुंगरी-विश्वनाथपुर निवासी वनवासियों(मुसहर) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर से कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया।
प्रार्थनापत्र देकर बिंदु देवी ने आरोप लगाया है कि वह सविता आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्य है। बीते वर्ष हजारों रुपये से बने सामुदायिक शौचालय के रखरखाव और साफ-सफाई के लिए उसे रखा गया है। 2021 में निर्वाचित हुए ग्राम प्रधान रंजिशवश अब हमें हटाकर किसी दूसरी महिला को नियुक्त करना चाहते हैं। यहां तक कि कई माह के मानदेय का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। लगभग तीन माह से सीडीओ भानुप्रताप सिंह समेत अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत कर ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई और बकाए मानदेय का भुगतान करने के लिए मांग कर रही है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। वर्तमान ग्राम प्रधान अपनी मंशा में सफल हुए तो वह तीन नाबालिग बच्चों का भरण-पोषण तक नहीं कर पाएगी। पति की मौत के बाद से वह पूरी तरह टूट चुकी है। न्याय न मिलने पर मंडलायुक्त से मिलने के लिए विवश होगी। प्रदर्शन करने वालों में रीता देवी, अमला देवी, सुगना देवी, नीला देवी, सरिता देवी, शीला देवी मुसहर आदि रहे।
महजूदा ग्राम प्रधान पर मनमानी का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की। गांव निवासी सुरेश यादव, अशर्फी देवी, भोथू, नेंथू, जिलेदार, कल्लू, महेंद्र, करमचंद, अमरावती देवी, राजकुमारी ने बताया कि कार्यकाल के समापन पर पूर्व ग्राम प्रधान निर्मला देवी ने भूमि आवंटन की फाइल भदोही तहसील से गायब कराने का कुचक्र रचकर आवंटियों की परेशानी बढ़ा दी है। नये प्रधान पुन:उसी जमीन का आवंटन ऐसे लोगों को करना चाहते हैं जो उसके पात्र नहीं है। संगीन मुकदमों में फंसे प्रधान के खिलाफ जांच कराकर कानूनी कार्रवाई की जाए।