फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The fate of 55 thousand students will be decided today

Bhadohi News: 55 हजार विद्यार्थियों की किस्मत का फैसला आज

Fri, 25 Apr 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
The fate of 55 thousand students will be decided today
ज्ञानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी हो जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इसको लेकर पत्र जारी कर दिया है। तिथि तय होते ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होने वाले 55 हजार विद्यार्थियों की धड़कने बढ़ गई है।
विज्ञापन

परीक्षाफल जारी होने की खबर के बाद शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। 2024 की परीक्षा पर नजर डालें तो जिले के होनहारों ने सूबे में अपना झंडा गाड़ा। 96.08 प्रतिशत सफलता के साथ जिला प्रदेश में अव्वल आया।
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा इस बार 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च को सप्ताह हो गई थी। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 55 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। मार्च में ही मूल्यांकन का कार्य भी पूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छूटे हुए छात्र-छात्राओं के लिए प्रायोगिक परीक्षा का मौका दिया गया। इससे इस साल रिजल्ट भी पिछले साल की अपेक्षा विलंब से आ रहा है।
2024 में यूपी बोर्ड का रिजल्ट 20 अप्रैल को ही जारी हो गया था, लेकिन इस बार 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे तक जारी होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान परिषद ने समय तय कर दिया है। उन्होंने बताया कि परिणाम को लेकर विभागीय तैयारी पूर्ण की गई है। निर्देश आते ही परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed