फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The farmers grew rain trouble getting destroyed crops

बारिश से किसानों की बढ़ी मुसीबत, नष्ट हो रही फसल

Mon, 16 Mar 2015 02:07 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 16 Mar 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
The farmers grew rain trouble getting destroyed crops
 रविवार सुबह से शुरू हुई बारिश से किसानों की मुसीबत को बढ़ा दी है।
विज्ञापन


 खेतों में तैयार फसल को आंखो के सामने नष्ट होता देख किसान माथे पर हाथ रखकर सोचने को विवश हो गए हैं। बारिश से नगरीय इलाकों में कीचकाच होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


पिछले एक साल से मौसम में बदलाव से किसान परेशान हो गए हैं। बारिश के सीजन में अच्छी बारिश न होने से पहले ही किसान परेशान हो चुके हैं।

आधे अधूरे खेतों में धान लगाने के बाद गेहूं की बुआई करने वाले किसान मौसम के मिजाज से परेशान हो गए हैं। जनवरी माह से ही मौसम के बदलते रूख से हर कोई परेशान है।
विज्ञापन


मार्च माह के शुरूआत में बारिश और तूफान से किसानों को काफी नुकसान हो चुका हे। बारिश के बाद एक सप्ताह तक मौसम साफ रहा लेकिन बृहस्पतिवार से एक बार फिर मौसम ने करवट बदली।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान में बादलों की दस्तक के बाद रविवार को सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। पहले ही तूफान की मार सह चुके किसानों को अब बारिश ने परेशान कर दिया है।

 खेतों में तैयार गेहूं, सरसो समेत अन्य तिलहनी फसलों के लिए बारिश काफी नुकसानदायक होगी। बेमौसम बारिश के चलते नगर से लेकर गांव तक कीचड़ ही कीचड़ नजर आने लगा है।

 बारिश को देखते हुए किसान खलिहान में रखे सरसो, तिल्ली, तीसी की फसलों को सुरक्षित स्थान पर रख दिए हैं।
उप निदेशक कृषि डा. आरके मौर्य ने बताया कि मानसून का बदलाव चिंतनीय है।

 बारिश न रूकने पर फसलों के लिए नुकसानदायक होगा। गेहूं सहित तिलहनी फसलों की फलियां इससे नष्ट हो सकती हैं। पानी लगने से वह सड़ने लगती हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed