फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The family went to the wedding, the thieves searched the house

शादी में गया परिवार, चोरों ने खंगाला घर

Wed, 09 Dec 2020 04:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 04:44 PM IST
विज्ञापन
The family went to the wedding, the thieves searched the house
चौरी। थानाक्षेत्र के बरवां गांव में मंगलवार की रात एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों रुपये के गहने, कपड़े पर हाथ साफ कर दिया। सुबह शौच को निकले ग्रामीणों ने खेत में बिखरे बाक्से को देख परिवार वालों को बताया। पुलिस ने मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन

बरवां गांव निवासी जय प्रकाश मिश्र की भतीजी की मंगलवार को शादी थी। चौरी बाजार स्थित लॉन में शादी का आयोजन किया गया था। परिवार के सभी सदस्य शादी में शामिल होने के लिए गए थे, जिसका चोरों ने फायदा उठाया। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर कमरे में रखे बाक्स, अटैची और बैग आदि उठा ले गए। सुबह एक खेत में सभी बिखरा हुआ मिला। खेत में टूटे पड़े बॉक्स को देखकर ग्रामीणों ने पीड़ित को चोरी की जानकारी दी। पीड़ित जय प्रकाश के अनुसार चोर सोने की चैन, मांगटीका, चांदी की करधन समेत एक लाख के गहने और 20 हजार के कपड़े ले गए। चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed