फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The entrance of Bade Shiv Dham will be built on the national highway.

Bhadohi News: राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनेगा बड़े शिव धाम का प्रवेश द्वार

Wed, 22 Oct 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The entrance of Bade Shiv Dham will be built on the national highway.
गोपीगंज। नगर के ऐतिहासिक और पौराणिक धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। मंदिर पर लगभग तीन करोड़ की लागत से बनने वाले त्रिशूल के बाद प्रवेश द्वार का कार्य भी लोगों के जनसहयोग से कराया जाएगा। डीघ ब्लॉक के त्रिस्तरीय पंचायत समिति प्रमुख मनोज मिश्रा निजी खर्च से जीटी रोड के पास प्रवेश द्वार बनवाएंगे। उन्होंने बताया कि इसकी अनुमानित लागत से पांच से छह लाख रुपये होगी। गोपीगंज नगर स्थित प्राचीन बाबा बड़े शिव धाम की पौराणिक मान्यता है। जीटी रोड के किनारे स्थित इस मंदिर पर तीन करोड़ रुपये की लागत से 300 फीट का त्रिशूल जनसहयोग से लगाया जाएगा। इसके बाद मंदिर के तीन प्रमुख प्रवेश मार्गों पर तीन प्रवेश द्वार बनाने का प्रस्ताव है। इसमें जीटी रोड के पास प्रस्तावित प्रवेश द्वार का कार्य इसी सप्ताह शुरू होगा। डीघ ब्लॉक त्रिस्तरीय पंचायत समिति प्रमुख मनोज मिश्रा द्वारा जीटी रोड के पास 16 फीट ऊंचा और 14 फीट चौड़ा होगा। मिश्रा ने कहा कि इसी सप्ताह प्रवेश द्वार का शिलान्यास कराया जाएगा। शिव परिवार के दीपक मोदनवाल, आचार्य शरद पांडेय, आचार्य राजन पांडेय, आचार्य हरिओम पांडेय, आचार्य संदीप पांडेय आदि ने इस कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed