फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The edge of online education, the support of the Mohalla class

आनलाइन शिक्षा से किनारा, मोहल्ला क्लास का सहारा

Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The edge of online education, the support of the Mohalla class
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण के चलते स्कूल बंद चल रहे हैं। ऑनलाइन शिक्षा में अधिकांश बच्चों के सामने संसाधन की दिक्कत है। ऐसे में मोहल्ला क्लास बच्चों के लिए सहारा बन गया है। साल 2021 की तरह 2022 में भी 25 से अधिक स्कूलों के शिक्षक मोहल्ला क्लास के जरिए नौनिहालों के पास शिक्षा पहुंचा रहे हैं। गांव में पहुंचकर गुरुजन बच्चों को शैक्षिक समर्थन देने में जुट चुके हैं। बच्चे भी उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए शासन-प्रशासन विद्यालयों को हर सुविधा देने की कवायद में लगा है। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कंपोजिट ग्रांट के साथ ग्राम पंचायतों के राज्य व 14वें वित्त की धनराशि से भी विद्यालय भवन की मरम्मत, टाइल्स लगाने से लेकर अन्य कार्यों को पूरा कराने के लिए खजाना खोल दिया है। मिशन प्रेरणा के जरिए प्रेरणा लक्ष्य को हासिल करने के लिए भी शिक्षकों को प्रेरित किया जा रहा है। व्हाट्सएप ग्रुप, दूरदर्शन, दीक्षा एप और रीड अलांग एप जैसे विविध संसाधनों का प्रयोग कर ऑनलाइन शिक्षा देने की व्यवस्था की है, लेकिन अधिकतर अभिभावक एंड्रायड फोन नहीं रखते। इससे उनके बच्चे आनलाइन पढ़ाई नहीं कर पाते। ऐसे में कुछ शिक्षकों का प्रयास रंग ला रहा है। शिक्षक खुद ही गांवों में पहुंचकर मोहल्ला क्लास संचालित करने लगे हैं।
विज्ञापन

---
कहां चला रहे मोहल्ला क्लास
ज्ञानपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय घरांव, सरई राजपुतानी, पूरेटीका, जौहरपुर, चितईपुर, चहरपुर, चकसुंदर, काशीरामपुर, जोरई, औराई ब्लॉक के पुरुषोत्तमपुर, पूरेरिसाल इटवा, नेवादा, ककराही, नारायनपुर, भदोही ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय फत्तूपुर, अमवा, रघुपुर, खेम्हईपुर, हरिचंदनपुर, चांदीगहना, धनवतिया, कंधिया, कुकरौठी, दत्तीपुर, सनवईया, सुरियांवा के भोरी, बनकट, आनंदडीह सहित 25 स्कूलों में कक्षाएं संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
शिक्षकों की ओर से चलाया जा रहा मोहल्ला क्लास बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने में कारगर साबित हो रहा है। शिक्षकों की ओर से किया जा रहा प्रयास सराहनीय है। चुनाव और वैक्सीनेशन के कारण आनलाइन शिक्षा प्रभावित हो रही है। सभी स्कूल के शिक्षकों को इस तरह बच्चों को शिक्षा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
-- भूपेंद्र नारायण सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed