फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The duty of teachers will be done online in the board exam

बोर्ड परीक्षा में ऑनलाइन लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

Tue, 15 Feb 2022 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
The duty of teachers will be done online in the board exam
माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में अब कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी में मनमानी नहीं चलेगी। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। इसके लिए विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों का ब्योरा ऑनलाइन भरने के लिए कहा गया है। इसके लिए वेबसाइट 20 फरवरी तक खुली है। तय तिथि तक शिक्षकों के सारे विवरण अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में जिले के करीब 49 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। मार्च के अंत में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 90 केंद्र बनाए गए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रशासन अब कक्ष निरीक्षकों की सूची फाइनल करने में जुट गया है। परीक्षार्थियों की संख्या के आधार पर 2150 कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाने की तैयारी है। पूर्व के वर्षों में प्रधानाचार्य अपने हिसाब से कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगवाते थे, लेकिन अबकी बार ऐसा नहीं होगा। अब बोर्ड के स्तर से ही शिक्षकों की ऑनलाइन ड्यूटी केंद्रों पर लगाई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक एनएल गुप्ता ने सभी प्रधानाचार्यों से कहा है कि कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जाएगी। ड्यूटी के बदले उनका भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। इसलिए शिक्षकों का पूरा ब्योरा और बैंक डिटेल वेबसाइट पर ऑनलाइन अपडेट किया जाना है। प्रधानाचार्य शिक्षकों पूरा ब्योरा 20 फरवरी तक ऑनलाइन अपडेट कर दें। उधर, बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल का पत्र आने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग की सक्रियता बढ़ गई है। बोर्ड की वेबसाइट पर शिक्षकों के विवरण से संबंधित पोर्टल पर स्कूलों के प्रधानाचार्यों को 20 फरवरी तक 17 बिंदुओं पर सूचनाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईओएस शिक्षकों का डाटा परिषद की वेबसाइट पर अपने पोर्टल के माध्यम से सत्यापित कर 25 फरवरी तक अंतिम रूप से सबमिट कर देंगे। डीआईओएस एनएल गुप्ता ने चेतावनी दी है कि किसी भी शिक्षक का विवरण अशुद्ध व अपूर्ण अपलोड करने, विवरण अपलोड न करने अथवा किसी फर्जी शिक्षक का विवरण अपलोड करने की स्थिति में संबंधित प्रधानाचार्य सीधे तौर पर उत्तरदायी माने जाएंगे। किसी भी शिक्षक का विवरण एक से अधिक विद्यालय में मिलने पर संबंधित प्रधानाचार्य और शिक्षक दोषी माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed