फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The dream of a second marriage without a divorce remains incomplete

बिन तलाक दूसरी शादी का सपना रह गया अधूरा

Mon, 14 Dec 2020 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
The dream of a second marriage without a divorce remains incomplete
भदोही। पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरा शादी रचाने का पति का सपना अधूरा रह गया। पहली पत्नी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस शनिवार को युवक को कोतवाली उठा लाई। शांति भंग में उसका रविवार को चालान कर दिया गया है। मामला कस्बे के रामसहायपुर मोहल्ले का है।
विज्ञापन

कस्बे के काजीपुर जोगीबीर के मो.सईद ने शनिवार को कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में अपनी पुत्री शाहीन की शादी रामसहायपुर के निसार अहमद के बेटे अब्दुल्ला अंसारी से की थी। शादी में अपनी हैसियत के हिसाब से मोटर साइकिल समेत अन्य सामान बतौर दहेज दिया था। दोनों को एक बेटा भी है, जिसकी उम्र 3 वर्ष है। शादी के कुछ वर्ष बाद पति उसका उत्पीड़न करने लगा और बीते दिनों बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। जिसके विरुद्ध उन्होंने परिवार न्यायालय में भरण-पोषण के लिए प्रार्थना पत्र भी दिया था, जो विचाराधीन है और उसकी अगली सुनवाई 22 जनवरी 2021 को है।
विज्ञापन

उधर, प्रार्थना पत्र में इसकी सूचना मिलते ही कि अभी दोनो के बीच तलाक नहीं हुआ है और पति शनिवार को दूसरी शादी के लिए बारात ले जाने की तैयारी कर रही है पुलिस अब्दुल्लाह को कोतवाली उठा लाई। कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि युवक का आज शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed