{"_id":"5755e0714f1c1be6209c59d9","slug":"the-death-of-the-young-man-slip-by-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ के अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ के अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Tue, 07 Jun 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर से सटे अहिमनपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात ट्रेन से कटकर मऊ जिले के निवासी अधेड़ की मौत हो गई। वह अहिमनपुर में रहकर राजगीर का कार्य करता था। सुबह ट्रैक पर शव दिखा तो वहां सैकड़ों लोग जुट गए। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी है।
मऊ जिला निवासी बालई मिस्त्री (55) पिछले कई साल से अहिमनपुर में रहकर घर बनाने का काम करता था। प्रतिदिन की तरह वह रविवार शाम को खाना खाने के बाद कमरे में सोने चला गया। रविवार को सुबह अहिमनपुर स्टेशन पर उसका शव मिलने के बाद आसपास के लोग स्तब्ध रह गए। ग्रामीणों का कहना था कि रात आठ बजे तक वह अपने कमरे पर ही था। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। माना जा रहा है कि रात में उसने किसी ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अहिमनपुर स्टेशन प्रभारी जेएन दास ने कहा कि अधेड़ की किन परिस्थितियों में मौत हुई यह पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।