{"_id":"5f1f03c18ebc3e637a264b7b","slug":"the-dead-man-s-body-was-found-under-the-tree-the-mouth-was-leaving-froth","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, मुंह ने निकल रहा था झाग, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, मुंह ने निकल रहा था झाग, नहीं हो पाई शिनाख्त
Mon, 27 Jul 2020 10:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 27 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
demo pic
भदोही जिले की सीमा से लगे कपसेठी थानाक्षेत्र के दौलतिया गांव में सोमवार देर रात आम के पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला। युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। काफी देर तक सीमा विवाद में उलझे रहने के बाद घटनास्थल वाराणसी जिले की सीमा में स्पष्ट होने के बाद कपसेठी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। भदोही-वाराणसी जनपद की सीमा पर देर रात करीब साढ़े आठ बजे एक लगभग 25 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव देखकर ग्रामीण चौंक गए। चौरी थानाध्यक्ष सूर्यभान ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन मामला रात का होने के कारण सफलता नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
इस बीच घटनास्थल कपसेठी थानाक्षेत्र में होने की बात सामने आने पर कपसेठी पुलिस को सूचित किया गया। घंटे भर चले सीमा विवाद के बाद कपसेठी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। थानाध्यक्ष सूर्यभान ने बताया कि मृतक का शव पेड़ के नीचे पड़ा था और स्थानीय लोगों ने ही पहले घटनास्थल को वाराणसी जिले में बताया। तमाम प्रयास के बाद भी मृतक के शव की शिनाख्त नही हो पाई।
विज्ञापन