फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The dead body of a married woman was found hanging from the fan with the help of a scarf

Bhadohi News: पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिली विवाहिता का शव

Sat, 26 Apr 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
The dead body of a married woman was found hanging from the fan with the help of a scarf
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के घमहापुर मोहल्ले में शुक्रवार को विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर मोहल्ले में इसकी जानकारी होते ही कोहराम मच गया। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने अब तक पुलिस से किसी प्रकार कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के बड़ागांव थानाक्षेत्र के कूड़ी ग्राम की 22 वर्षीय नौशाबा की शादी एक वर्ष पूर्व घमहापुर के जुनैद के साथ हुई थी। घर वालों के अनुसार हंसी-खुशी रह रहे थे। ऐसी किसी बात की उन्हें जानकारी नहीं है जिससे प्रतीत हो कि दोनों के बीच कलह रहा हो। इसी बीच शुक्रवार को जब घर पर लोग नहीं थे तो विवाहिता नौशाबा ने कमरे में दुपट्टा के सहारे खुद को पंखे से लटक कर जान दे दी। जब घर के लोग पहुंचे तो देखा कि कमरा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देकर दरवाजा खुलवाने पर जब भी नहीं खुला तो लोग सशंकित हो गए। अंत में दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर का दृश्य देख लोगों की आंखे खुली रह गईं। विवाहिता पंखे से लटक रही थी। घर के लोग उसे एक निजी अस्पताल लेकर भागे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मायके वाले इसकी जानकारी पाकर बड़ागांव से भदोही आ गए थे। कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि अब तक विवाहिता के मायके की ओर से कोई आरोप लगाने संबंधी तहरीर नहीं मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने तक इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed