{"_id":"578fd9c54f1c1b1a7fc4c5d8","slug":"the-day-before-the-bomb-bomb-shiwalyon","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन शिवालयों में बम-बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन शिवालयों में बम-बम
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 21 Jul 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन माह के पहले दिन बुधवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। कांवरियों का जत्था भी अड़भंगी के जलाभिषेक के लिए कांवर यात्रा पर निकल पड़ा। पौराणिक सेमराध धाम, ज्ञानपुर के हरिहरनाथ मंदिर पर सुबह से ही लोग दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचने लगे। सुरक्षा के मद़्देनजर शिवालयों में पुरुष और महिला पुलिसकर्मी तैनात रहे।
बुधवार को सुबह से ही ज्ञानपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हुआ जो शाम तक चलता रहा। हर सोमवार को व्रत रहने वाले श्रद्धालु पहले दिन भी व्रत रहे। शिवालयों में घंटा घड़ियाल संग हर-हर महादेव की गूंज सुनाई दी। मंदिर के दोनों गेट पर सुरक्षाकर्मी भी तैनात रहे। शिवालयों में दर्शन पूजन में परेशानी न हो इसके लिए महिलाओं और पुरुषों को अलग-अलग लाइन से भेजा गया। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, काशी-प्रयाग और विंध्य के मध्य स्थित बाबा सेमराधनाथ धाम में सावन के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। आसपास के गावों के अलावा गैर जनपद के लोगों ने बाबा का दर्शन पूजन किया। श्रद्धालुओं ने बेल, धतूरा से पूजन अर्चन किया और गंगा जल चढ़ाया। हर-हर महादेव की गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। सुरक्षा के लिए शिवालय के चारो तरफ पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। पुलिसकर्मी लगातर चक्रमण करते रहे। इसी तरह तिलंगा स्थित तिलेश्वरनाथ समेत अन्य शिवालयो में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।