फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The current landed in the brick making machine, the worker died

ईंट बनाने की मशीन में उतरा करेंट, मजदूर की मौत

Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The current landed in the brick making machine, the worker died
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के रामकापुरा गांव में मंगलवार की दोपहर दो बजे ईंट बनाने वाली मशीन में करंट उतरने से बलिया के बिसौली निवासी मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया। इससे फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों में खलबली मच गई। जिला अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बलिया के बिसौली गांव निवासी रमेश (23) पुत्र सूरज राजभर अपने बड़े भाई राधेश्याम राजभर के साथ ज्ञानपुर से सटे रामकापुरा गांव में रहता था। गांव के ही आवेश कुमार के यहां इंटरलाकिंग ईंट बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था। मंगलवार की दोपहर में जनरेटर चलाकर काम कर रहा था कि उसी दौरान मशीन में करंट उतर गया। जिसकी चपेट में आने से वह झुलस गया। आनन-फानन में उसे अन्य सहयोगी अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने कहा कि परिवार वालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक को दो लड़की हैं जबकि पत्नी की कुछ दिनों में डिलीवरी होने वाली है। उसके बड़े भाई का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed