फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The country will be run by the constitution and not by religion and caste

Bhadohi News: धर्म और जाति से नहीं संविधान से चलेगा देश

Mon, 14 Apr 2025 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
The country will be run by the constitution and not by religion and caste
डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को उगापुर स्थित केंद्रीय कार्यालय पर समाजवादी पार्टी की ओर से डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती और वीपी मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई। दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक मधुबाला पासी ने कहा कि देश धर्म और जाति से नहीं बल्कि संविधान से चलेगा। आज समय आ गया है कि समाजवादी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर अपनी आवाज बुलंद करें। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार केवल मंदिर-मस्जिद, हिंदू- मुस्लिम की राजनीति कर देश की जनता को गुमराह किया है।
विज्ञापन

जिससे जनता का ध्यान बेरोजगारी और महंगाई पर ना जा सके। कार्यकर्ता 2027 में होने वाले चुनाव के लिए अभी से जुट जाएं। सपा नेता ओम प्रकाश यादव ने कहा कि आज औरंगजेब और राणा सांगा के बीच सरकार केवल लोगों को गुमराह करने में लगी है। समाजवादी पार्टी के सांसद रामजीलाल सुमन के घर जिस तरह से मारपीट और तोड़फोड़ किया गया वह किसी भी तरह से सही नहीं कहा जा सकता। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और महंत राजू दास ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ऊपर जिस भाषा का प्रयोग किया वह संसदीय नहीं रहा तो रामजीलाल सुमन ने जो लिखा है वह कैसे असंसदीय हो सकता है। इस मौके पर बैजनाथ यादव, कल्लू सिंह, इजहार अंसारी, विनोद कुमार शुक्ला, राम बहादुर पासी, प्रमिला यादव, नगीना सिंह, रीता वर्मा, सीताराम यादव, महेंद्र पासी, धर्मेंद्र यादव, संजय सिंह, दिलीप पासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed