फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The cost of material expenditure of the candidates in the elections has been fixed.

Bhadohi News: चुनाव में प्रत्याशियों के सामग्री खर्च का मूल्य निर्धारित

Wed, 03 May 2023 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
The cost of material expenditure of the candidates in the elections has been fixed.
ज्ञानपुर। निकाय चुनाव में प्रत्याशियों की ओर सामग्रियों के लिए खर्च किए जाने का मूल्य बुधवार को निर्धारित कर दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरांग राठी ने प्रत्याशियों को निर्धारित मूल्य के आधार पर ही खर्च करने का निर्देश दिया। जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी मूल्य के अनुसार
विज्ञापन

बैनर, फ्लैक्स एवं अन्य सामग्री में कपड़े का झंडा 50 रुपये प्रति पीस, प्लास्टिक का झंडा 10 रुपये प्रति पीस, बैनर, फ्लैक्स 12 रुपये प्रति वर्ग फीट, स्टीकर 10 रुपये प्रति पीस, पंफ्लेट 450 रुपये प्रति हजार, हैंडबिल रंगीन 450 रुपये प्रति हजार, पोस्टर 990 रुपये प्रति हजार, होर्डिंग्स फ्लैक्स, कट आउट फ्रेमिंग 30 रुपये प्रति स्क्वायर फीट, कैप 25 रुपये प्रति नग, प्लास्टिक बैज आठ रुपये प्रति नग, प्लास्टिक झंडी डोरी सहित 180 रुपये प्रति किलो, गेट निर्माण (बल्ली एवं कपड़ा) 1200 प्रति गेट, तोरण निर्माण 1800 रुपये प्रति, स्विस काटेज तीन हजार प्रति का दर निर्धारित किया गया है। इसी तरह इनोवा, सफारी आदि दैनिक ईंधन एवं चालक सहित 2500 रुपये प्रतिदिन, स्वयं का वाहन होने पर 1200 रुपये प्रतिदिन, बोलेरो, इंडिगो, मार्शल, इंडिका, सूमो 2100 रुपये प्रतिदिन तथा वाहन प्रत्याशी का स्वयं होने पर 1000 रुपये प्रतिदिन, बड़ी बस 3500, मिनी बस 1800 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed