फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The contaminated water and dirt Bifre allottees performance

दूषित पानी और गंदगी को लेकर बिफरे आवंटी, प्रदर्शन

Mon, 30 May 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Mon, 30 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
The contaminated water and dirt Bifre allottees performance
शहरी आवासीय परिसर में गंदगी के विरोध में प्रदर्शन करते आवासीय परिसर के नागरिक।
कांशीराम शहरी आवासीय परिसर में साफ-सफाई न होने और दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर रविवार को आवंटियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि नगर पंचायत की उदासीनता से आवास में रहने वाले आवंटियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि अविलंब आवास परिसर की साफ-सफाई न हुई और टूटी पाइप को नहीं सुधारा गया तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। 
विज्ञापन

कंसापुर स्थित कांशीराम शहरी आवास के आवंटियों ने आरोप लगाया कि पिछले एक माह से आवास पर साफ-सफाई नहीं की गई। इससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। आरोप लगाया कि गंदगी के चलते बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। आवासीय परिसर में पेयजल सप्लाई के लिए लगी पाइपलाइन कई स्थानों पर टूट गई है। इससे घरों में जहां दूषित पानी पहुंच रहा है, वहीं जगह-जगह जलजमाव होने से मच्छरों की तादाद बढ़ गई है। नगर पंचायत को कई बार प्रार्थना पत्र देकर खामियों से अवगत कराया गया, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आवंटियों ने चेताया कि नगर पंचायत अविलंब व्यवस्था सुधारे अन्यथा वह लोग नगर पंचायत कार्यालय पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश चंद्र, वाहिद अहमद, तौफीक, राधेश्याम, शीबू खान, रेशमा, रजिया, जैनुल, सत्या सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर ज्ञानपुर नगर पंचायत के ईओ अली हसन ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कमी होने के कारण कांशीराम आवास पर प्रत्येक दिन उन्हें नहीं भेजा जा पा रहा है। तीन से पांच दिनों में एक बार वहां सफाईकर्मी भेजे जाते हैं। वहीं पाइपलाइन टूटने की उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन उसको दिखवाया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed