{"_id":"574b4e8e4f1c1b7b281092db","slug":"the-contaminated-water-and-dirt-bifre-allottees-performance","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी और गंदगी को लेकर बिफरे आवंटी, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी और गंदगी को लेकर बिफरे आवंटी, प्रदर्शन
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Mon, 30 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहरी आवासीय परिसर में गंदगी के विरोध में प्रदर्शन करते आवासीय परिसर के नागरिक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांशीराम शहरी आवासीय परिसर में साफ-सफाई न होने और दूषित पानी की आपूर्ति को लेकर रविवार को आवंटियों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने नगर पंचायत और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि नगर पंचायत की उदासीनता से आवास में रहने वाले आवंटियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। चेतावनी दी कि अविलंब आवास परिसर की साफ-सफाई न हुई और टूटी पाइप को नहीं सुधारा गया तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
कंसापुर स्थित कांशीराम शहरी आवास के आवंटियों ने आरोप लगाया कि पिछले एक माह से आवास पर साफ-सफाई नहीं की गई। इससे जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है। आरोप लगाया कि गंदगी के चलते बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। आवासीय परिसर में पेयजल सप्लाई के लिए लगी पाइपलाइन कई स्थानों पर टूट गई है। इससे घरों में जहां दूषित पानी पहुंच रहा है, वहीं जगह-जगह जलजमाव होने से मच्छरों की तादाद बढ़ गई है। नगर पंचायत को कई बार प्रार्थना पत्र देकर खामियों से अवगत कराया गया, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया। इससे उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आवंटियों ने चेताया कि नगर पंचायत अविलंब व्यवस्था सुधारे अन्यथा वह लोग नगर पंचायत कार्यालय पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुरेश चंद्र, वाहिद अहमद, तौफीक, राधेश्याम, शीबू खान, रेशमा, रजिया, जैनुल, सत्या सहित कई लोग मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर ज्ञानपुर नगर पंचायत के ईओ अली हसन ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की कमी होने के कारण कांशीराम आवास पर प्रत्येक दिन उन्हें नहीं भेजा जा पा रहा है। तीन से पांच दिनों में एक बार वहां सफाईकर्मी भेजे जाते हैं। वहीं पाइपलाइन टूटने की उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन उसको दिखवाया जाएग।