फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The collapse of health facilities

दूर नहीं हो सकी स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली

Thu, 07 Apr 2016 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 07 Apr 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
भले ही विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता से जुड़े तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिसमें शासन से लागू स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी चर्चे होते हैं लेकिन, भदोही    जिले में स्वास्थ्य विभाग की सुविधा बदहाल चल रही है। जितनी सुविधाएं हैं, वो सब काम चलाऊं हैं। जनपद सृजन के बाद से  भदोही में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाली पूरी तरह से दूर नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य सुविधाओं पर नजर डाले तो अब तक लगभग 22 साल में एक जिला अस्पताल नसीब नहीं हो सका है। महराजा चेतसिंह राजकीय अस्पताल को जिला अस्पताल का दर्जा दे दिया गया है। निर्माणाधीन जिला अस्पताल का लंबे समय बाद काम चालू हुआ है। भ्रष्टाचार के कारण दो साल से अधिक समय तक काम बंद रहा। वहीं जिला समेत जिले के सभी राजकीय अस्पतालों में चिकित्सीय संसाधनों की लंबे समय से कमी चल रही है।
विज्ञापन


महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में हड्डी रोग, त्वचा रोग, हृदय रोग, लीवर रोग और रेडियोलॉजिस्ट समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी लंबे समय से चल रही है।  विशेषज्ञ चिकित्सकों और संसाधनों की कमी के चलते जिले के अस्पताल सिर्फ रेफरल यूनिट बनकर रह गए हैं। पीएचसी, सीएचसी, एमबीएस अस्पताल भदोही और जिला अस्पताल मे आने वाले मरीजों को ठीक तरह से उपचार नहीं मिल पाता। उन्हें पीएचसी से सीएचसी और जिला अस्पताल तक रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इस बारे में सीएमओ डॉ. डीके सोनकर का कहना है कि जो भी सुविधाएं हैं, उसे उपलब्ध कराया जाता है। शिकायत पर कार्रवाई भी होती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed